INB एजेंसी रिपोर्ट। कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि सरकार ने देश में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारतीय कानूनों में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है।

    केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में महिलाओं से संबंधित साइबर कानून और साइबर जागरूकता कार्यक्रम पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं के लिए साइबर कानूनों से जुड़े प्रमुख सुधारों पर चर्चा करना है।

    कार्यक्रम में उपस्थित राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाएं कानूनी सुरक्षा की कमी के कारण साइबर अपराधों का शिकार होती हैं। सुश्री रहाटकर ने बताया कि आयोग ने अब तक अपने छह क्षेत्रीय परामर्शों के माध्यम से सभी साइबर कानूनों की व्यापक समीक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *