युवा दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

सिवाना। के सदर बाजार स्थित मां भगवती बोर्डिंग हाउस में युवा दिवस पर विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक थान सिंह खबडाला ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानन्द के दृष्टिकोण ने भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उनका मानना था कि युवा व्यक्तियों में आत्म साक्षात्कार और राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाजिक परिवर्तन लाने की अपार क्षमता है। स्वामी जी के दर्शन के मूल में शिक्षा थी। उनका मानना था कि बौद्धिक और आध्यात्मिक दोनों तरह की शिक्षा को शामिल करते हुए समग्र शिक्षा व्यक्तिगत और राष्ट्रीय विकास की आधारशिला है।

प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।

खेल प्रभारी कल्याण सिंह इंद्रोई ने बताया कि युवा दिवस पर वॉलीबॉल खेल में प्रताप दल ने प्रथम और दुर्गा दल दूसरे स्थान पर रहा। खो खो खेल में तन सिंह दल प्रथम और विवेकानन्द दल दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में सुरेंद्र सिंह केलनोर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में बलवंत सिंह पादरू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में अखे सिंह खबडाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चेयर गेम्स में कुलदीप सिंह कुंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेताओं को छात्रावास परिवार द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *