बालोतरा। सिवाना तहसील के कांखी गांव में पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ मां नारेली माता मन्दिर प्रतिष्ठा के दूसरे दिन मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा प्रतिष्ठा के निमित्त बैठक व्यवस्था में लगे पांडाल छोटे पड़ गए, पांडाल के बाहर लगे एलईडीज के सामने, तीन मंजिला मंदिर परिसर भवन में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इधर भोजन के लिए लगे छः पांडाल पूरे दिन खचाखच भरे नजर आए।
शक्तिपीठ नारेली माता मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में इतना बड़ा श्रद्धालुओं का जमावड़ा देख हर कोई शक्ति के प्रति लोगों की प्रगाढ़ आस्था से आश्चर्यचकित थे।
मुख्य हेडलाइंस
- पहले दिन से लगातार चल रहा है यज्ञ अनुष्ठान।
- साधु-संतों का बहुमान कर की भेंट-पूजा।
- प्राण प्रतिष्ठा निमित्त संध्या समय हुआ तोरण वंदन।
- पूरे कार्यक्रम का चल रहा लाईव प्रसारण।

पहले दिन से लगातार चल रहा है यज्ञ अनुष्ठान।
प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन से ही शास्त्रज्ञ विद्वानों द्वारा यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है। मुख्य मंदिर के पास में मुख्य प्राण प्रतिष्ठा निमित्त हवन एवं त्रिमंजिला मंदिर परिसर के आगे ही नवचंडी यज्ञ का चल रहा अनुष्ठान। ये सब यज्ञ अनुष्ठान ज्योतिषाचार्य ओझा अश्वनी कुमार के सान्निध्य में हो रहा है सम्पन्न।

साधु-संतों का बहुमान कर की भेंट-पूजा।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आसपास के क्षेत्र से सम्मिलित हुए साधु-संतों का आयोजन समिति द्वारा भेंट-पूजा अर्पित कर आदर सत्कार किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा निमित्त संध्या समय हुआ तोरण वंदन
प्राण प्रतिष्ठा निमित्त तोरण वंदन रस्म का हुआ विधान से निर्वहन। हाथी पर बैठकर यजमान जवांई देवीसिंह चौहान ईटवाया ने किया तोरण वंदन।

कार्यक्रम का चल रहा लाईव प्रसारण
पूरे कार्यक्रम का लाईव प्रसारण PADRU EXPRESS यूट्यूब चैनल द्वारा आर्गेनाइज किया जा रहा हैं