INB एजेंसी, रिपोर्ट। केंद्रीय मंत्रालय ने आज बताया कि जनवरी 2020 से अक्टूबर 2024 की अवधि के दौरान केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पोर्टल-सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस पर 1 करोड़ से अधिक लोक शिकायतों का समाधान किया गया है।

    कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि सरकार ने निर्धारित समय में शिकायतों के निवारण और प्रक्रिया को सुलभ बनाने के लिए सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस के 10 सुधारों को अपनाया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह।

डॉ. सिंह ने कहा कि सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस पोर्टल पर अब तक की सबसे अधिक 23 लाख 24  हजार शिकायतों का समाधान किया गया है। डॉ. सिंह ने कहा कि निवारण की औसत समयबद्धता 2019 में 28 दिनों से घटकर 2024 में 13 दिन हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक लाख से अधिक शिकायत अधिकारियों की तैनाती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *