INB एजेंसी रिपोर्ट। भारतीय नौसेना का जहाज-आईएनएस कुठार आज तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचा। श्रीलंका नौसेना ने नौसेना बैंड की पारंपरिक धुन बजाकर आईएनएस कुठार का स्वागत किया। इसके बाद जहाज के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर नितिन शर्मा ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल एम.एच.सी.जे. सिल्वा से मुलाकात की।
यात्रा के दौरान, आईएनएस कुठार ने औपचारिक रूप से श्रीलंका तटरक्षक जहाज सुरक्षा के लिए एक रिफिल्ड अग्निशमन प्रणाली सिलेंडर सौंपा। इससे पहले भी वर्ष 2021, 2022 और 2024 में भारत ने स्पेयर पार्ट्स और इसी तरह की सहायता श्रीलंका को प्रदान की थी।
इस यात्रा में संयुक्त अभ्यास, खेल आयोजन और व्यवसायिक बातचीत होगी, जो भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और सागर विजन के तहत समुद्री सुरक्षा सहयोग को सुदृढ़ करेंगे।
