Nareli mata mandir kankhi
बालोतरा। जिले की सिवाना तहसील के कांखी गांव में ऊंचे पर्वत पर स्थित नारेली माता मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आगामी अप्रैल महीने में भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है उस निमित्त आयोजित चढ़ावे के कार्यक्रम में पादरू निवासी देवी सिंह, तेज सिंह, निम्ब सिंह, हरि सिंह, जोग सिंह, जेठूसिंह पुत्र सुजान सिंह दहिया परिवार ने पुष्पवर्षा की निमित्त 22,22,222/₹ व मंदिर पट खोलने निमित्त 8,25,525/₹ का चढ़ावा लेकर आदिशक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

बोलीदाता देवी सिंह, निम्ब सिंह खेती एवं तेज सिंह, हरि सिंह, जोग सिंह क्रमशः गुलबर्गा कर्नाटक, पुणे महाराष्ट्र व विजयापुर कर्नाटक में कारोबारी हैं एवं जेठूसिंह भारतीय वायुसेना में राष्ट्रधर्म निभा रहे हैं। पिता सुजान सिंह सामान्य किसान थे।
चढ़ावे की बोलियों के भव्य कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों ने सभी बोलीदाताओं का शुक्रगुजार कर खुशी प्रकट की।