बालोतरा। श्री क्षत्रिय युवक संघ का संभागीय कार्ययोजना स्नेह मिलन संभाग प्रमुख मूलसिंह काठाड़ी के सान्निध्य में संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक वीर सिंह इन्द्राणा के फॉर्म हाउस पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वर्षभर की कार्ययोजना बनाई गई। पूरे वर्ष कार्य के लिए सभी को दायित्व दिए गए।
काठाड़ी ने बताया कि प्रत्येक स्वयं सेवक को वर्षभर के कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। तनसिंह के सपने को घर-घर तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। हर स्वयं सेवक नियमित शाखा में जाए तथा वर्षभर में कम से कम तीन शिविर करें।

संभागीय कार्ययोजना बैठक में वरिष्ठ स्वयंसेवक अमरसिंह अकली, चन्दन सिंह चान्देसरा, बालोतरा प्रांत प्रमुख गोविन्द सिंह गुगड़ी, सिवाना प्रांत प्रमुख मनोहर सिंह सिणेर, बायतु प्रांत प्रमुख मूलसिंह चान्देसरा सहित संभागभर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।